Dhaara News

रिसाली नगर निगम के सभापति केशव बंछोर को मातृशोक

भिलाई, 3 जुलाई। मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, भिलाई नगर के मरोदा सेक्टर के सक्रिय सदस्य एवं रिसाली नगर पालिक निगम के सभापति केशव बंछोर की माताजी श्रीमती रुक्मणी बंछोर का शुक्रवार को अस्वस्थता के दौरान निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही समाजजनों, जनप्रतिनिधियों तथा शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय श्रीमती रुक्मणी बंछोर अपने पीछे पुत्र केशव बंछोर, रविन्द्र बंछोर, संजय बंछोर एवं पुत्री सपना मढ़रिया सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे रिसाली मुक्तिधाम में किया जाएगा।

मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज, भिलाई नगर की ओर से इकाई प्रमुख जनकराम वर्मा एवं कार्यसमिति ने स्वर्गीय श्रीमती रुक्मणी बंछोर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment