Dhaara News

रिसाली : मरोदा सेक्टर में हुआ अनूठा वृक्षारोपण, 500 से ज्यादा फलदार पौधे लगे 

रिसाली नगर निगम के मरोदा सेक्टर बी पॉकेट में “ग्रीन मरोदा क्लीन मरोदा” के थीम पर 500 से भी ज्यादा फलदार वृक्ष रोपे गए। ओणम, गणेश चतुर्थी, मिलादुन्नबी और शिक्षक दिवस के पावन पर्व में फलदार पौधे लगाने की योजना को साकार किया गया. इस कार्यक्रम में स्थानीय पर्यावरण संगठन के लोग भी मौजूद रहे, खाली और विरान जगह पर फलदार वृक्षों की नर्सरी लगने से वार्ड की सुंदरता बढ़ेगी.
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक माहेश्वरी संस्थापक योग लंगर मौजूद थे उन्होंने कहा कि प्रकृति की सेवा ही हम सभी का धर्म है और उस सेवा में निरंतर केशव बंछोर लगे हुए हैं, वे हमारे सदस्य हैं यह गौरवशाली क्षण है.
प्रख्यात कलाकार दुष्यंत हरमुख भी पूरे पौध रोपण के दौरान मौजूद रहे उन्होंने कहा कि भाई केशव बंछोर का लगाव पर्यावरण के प्रति सदैव रहा है वार्ड के लोगों को उनके प्रत्येक कार्यकाल में नवाचार देखने को मिलता है यह भी अनूठी पहल है.
कार्यक्रम मे पर्यावरण प्रेमी,वरिष्ठ पत्रकार रोमशंकर यादव भी मौजूद थे उन्होंने अपने हाथों से आम और अमरूद के पेड़ लगाए इस दौरान उन्होंने कहा कि भैया केशव बंछोर हमेशा सकारात्मक सोच रखते हैं इस नर्सरी का हम लोग भी देखभाल करेंगे, अन्य जनप्रतिनिधि भी जरूर इससे प्रेरित होंगे.

*जनप्रतिनिधि की जवाबदारी भी है प्रकृति का संवर्धन: केशव बंछोर*
इस अवसर पर सभापति एवं वार्ड के पार्षद केशव बंछोर ने कहा कि हमारे आसपास को कैसे बेहतर बनाया जाए पर्यावरण संवर्धन कहें या जल संवर्धन या बच्चों को बेहतर सुविधा देना हो एक जनता के लिए चुने जनप्रतिनिधि होने के नाते प्रकृति के देखरेख के लिए शासन प्रशासन को ध्यानाकर्षण कराके जनता को जागरूक कर हमें सहयोग लेकर काम करना होता है और ये हर जनप्रतिनिधि की जवाबदारी है, इस अनूठी पहल के लिए वार्ड के लोग, आसपास के पर्यावरण संगठन, निगम प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी और बीएसपी प्रबंधन के सहयोग से सम्भव हो सका है सभी बधाई के पात्र हैं.
*कार्यक्रम मे ये भी रहे उपस्थित*
उक्त आयोजन मे जानकी रमैय्या,सनीर साहू,विलास बोरकर,अभय सोनी,संजय चौधरी,उत्तम वर्मा,अमृत लाल चौहान, चंद्रकांत पटेल, मनहरन वर्मा,अशोक कंगाली,व्यास नारायण बघेल, ललित वर्मा,नंदू जैन,युगल चंद्राकर, ए.के.पाण्डेय, राजेन्द्र वर्मा,संतोष राणा,ज्योति प्रकाश,अमित सिंह, नागवंशी जी,साहू जी, श्रीमती विमलेश शास्त्री,बबीता चौधरी, डॉ. शालिनी वर्मा,लुकेश्वरी ठाकुर, प्रिया पगारे,शोभा चंद्राकर, शशी ब्रम्हे,अरूणी वर्मा,गोकरण साहू, बिपिन बंछोर,सोमनाथ यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment