Dhaara News

RTE Admission: RTE प्रवेश का अंतिम चरण 22 जुलाई से शुरू, 27 अगस्त तक पूरी होगी प्रक्रिया, ऑनलाइन लॉटरी से होगा बच्चों का चयन

रायपुर। RTE Admission: शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। राज्य सरकार ने RTE प्रवेश के तीसरे और अंतिम चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस चरण में केवल वे पात्र बच्चे आवेदन कर सकेंगे, जिन्हें पहले और दूसरे चरण में प्रवेश नहीं मिल पाया था।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 जुलाई तक प्रदेश के निजी स्कूलों में उपलब्ध रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद अभिभावक 22 जुलाई से 5 अगस्त तक RTE पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 से 14 अगस्त के बीच ऑनलाइन लॉटरी के जरिए बच्चों का चयन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों का संबंधित निजी स्कूलों में 17 अगस्त से 25 अगस्त तक प्रवेश कराया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिलों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 27 अगस्त तक हर हाल में RTE प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, ताकि पात्र बच्चों की पढ़ाई समय पर शुरू हो सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चरण में केवल वही बच्चे आवेदन के पात्र होंगे, जिन्हें अब तक किसी भी निजी स्कूल में RTE के तहत प्रवेश नहीं मिला है। अभिभावकों से निर्धारित समयसीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने और आवश्यक दस्तावेज समय पर अपलोड करने की अपील की गई है।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment