Dhaara News

Sanjay Singh Chhattisgarh Visit: विश्व आदिवासी दिवस पर गरियाबंद पहुंचेंगे AAP सांसद संजय सिंह, जनसभा को करेंगे संबोधित

Sanjay Singh Chhattisgarh Visit:  आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दौरे पर रहेंगे। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।

सुबह नवा रायपुर से गरियाबंद के लिए होंगे रवाना

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संजय सिंह सुबह 9:30 बजे नवा रायपुर स्थित सर्किट हाउस से गरियाबंद के लिए रवाना होंगे। उनके साथ आम आदमी पार्टी के प्रदेश और जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी भी यात्रा करेंगे।

विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा

गरियाबंद पहुंचने के बाद संजय सिंह विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों और सामाजिक सरोकारों पर चर्चा होने की संभावना है।

कृषि उपज मंडी में जनसभा को करेंगे संबोधित

दौरे के दौरान राज्यसभा सांसद कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित सभा को भी संबोधित करेंगे। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों की बड़ी संख्या में मौजूद रहने की संभावना है।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment