Dhaara News

शनिवार का पंचांग: शुभ कार्यों पर भारी पड़ेगा आज का राहुकाल, भूलकर भी न करें ये एक काम

पंचांग  : आज 11 अप्रैल, 2026 शनिवार, के दिन वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है. इस तिथि पर मृत्यु के देवता यम और माता दुर्गा का शासन है. इस दिन किसी भी तरह के शुभ काम करना ही नहीं चाहिए, हालांकि विरोधियों पर विजय प्राप्त करने के लिए नई योजनाएं इस दिन बनाई जा सकती है.

11 अप्रैल का पंचांग :

  1. विक्रम संवत : 2082
  2. मास : वैशाख
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष नवमी
  4. दिन : शनिवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष नवमी
  6. योग : सिद्धि
  7. नक्षत्र : उत्तराषाढा
  8. करण : तैतिल
  9. चंद्र राशि : मकर
  10. सूर्य राशि :मीन
  11. सूर्योदय : 06:00:00 AM
  12. सूर्यास्त : 06:45:00 PM
  13. चंद्रोदय :27:28:03
  14. चंद्रास्त :14:06:36
  15. राहुकाल : 09:11 से 10:47
  16. यमगंड : 13:58 से 15:33

आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मकर राशि और उत्तराषाढा नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र धनु राशि में 26:40 से लेकर मकर राशि में 10:00 डिग्री तक फैला है. इसके शासक सूर्य है. यह स्थिर प्रकृति का नक्षत्र है, इसके देवता विश्वदेव है. इसलिए आज का दिन स्थिरता और महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल माना जा सकता है. नए संकल्प लेने, करियर से जुड़े निर्णय करने और जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिल सकती है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 09:11 से 10:47 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment