UP Crime: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक के अपहरण का आरोप समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता पर लगा है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है, जहां युवक को अगवा कर सुनसान इलाके में ले जाकर मारपीट की गई।
पीड़ित का दावा है कि उसे जान से मारने की नीयत से ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।







