रायपुर : में संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने रुख कड़ा कर दिया है। वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में राजस्व बढ़ाने के लिए अब टैक्स वसूली अभियान तेज कर दिया गया है।
नगर निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करने वाले नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बकाया राशि पर अतिरिक्त शुल्क यानी अधिभार भी लगाया जाएगा, जिससे कुल भुगतान और बढ़ सकता है।








