Dhaara News

Surya-Shani Yuti 2026: 25 मार्च को बन रहा है सूर्य-शनि का घातक संयोग, इन तीन राशियों की बढ़ेगी मुसीबत

Surya-Shani Yuti 2026: इस साल होली का फाल्गुन महीना ज्योतिष के नजरिए से काफी उथल-पुथल भरा रहने वाला है. ज्योतिष शास्त्र में जब ग्रहों की चाल बदलती है या वे एक-दूसरे के सामने आते हैं, तो उसका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है. इस बार 25 मार्च 2026 को दोपहर 2:22 बजे एक बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है, जहां ग्रहों के राजा सूर्य और न्याय के देवता शनि का मिलन होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य और शनि का यह मेल सभी के लिए शुभ नहीं है. विशेष रूप से मेष, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण रह सकता है.

इस दौरान इन तीन राशियों के लोगों को धन की कमी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही परिवार या जीवनसाथी के साथ रिश्तों में कड़वाहट आने की भी आशंका है. इसलिए इन राशि वालों को इस समय बेहद सावधान रहने की जरूरत है.

मेष राशि

  • मार्च के आखिरी सप्ताह में होने वाले सूर्य और शनि के मिलन का मेष राशि के जातकों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा.
  • ज्योतिषियों के अनुसार, इस संयोग के दौरान किसी भी काम में जल्दबाजी न करें, नहीं तो आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है.
  • जब भी कोई बड़ा काम करने की योजना बनाएं, तो उस पर बहुत सोच-समझकर ही निर्णय लें.
  • ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य और शनि की युति के दौरान पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद बढ़ सकता है और रिश्तों में दरार आने की संभावना अधिक है.
  • वहीं जो लोग अभी अविवाहित हैं उन्हें शादी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

तुला राशि

  • तुला राशि वाले लोगों के लिए यह समय बहुत चुनौतीपूर्ण है. इस दौरान आप कोई भी कार्य बहुत सावधानी से करें.
  • इस संयोग के दौरान की गई थोड़ी सी भी लापरवाही आपको जीवनभर के लिए आर्थिक तंगी में डाल सकती है.
  • इस समय आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
  • ज्योतिषियों के अनुसार, यह समय आपके लिए धन हानि का योग बना रहा है, इसलिए जहां भी खर्च करें सोच-समझकर ही करें.
  • वहीं प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में रुकावट आ सकती है और धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ सकते हैं.
  • इसके अलावा, जीवनसाथी के सामने आपके पुराने रहस्यों का खुलासा हो सकता है, जिससे रिश्तों में दरार आने के संकेत मिल रहे हैं; अतः कुछ समय तक सावधान रहना आपके लिए हितकारी होगा.

कुंभ राशि

  • कुंभ राशि वाले जातकों के लिए भी यह समय पक्ष में नहीं है.
  • सूर्य और शनि की युति के दौरान आपको अपनी सेहत और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो इसके बुरे परिणाम हो सकते हैं.
  • इस दौरान अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना आपा खोने से करीबी रिश्तों में दरार आ सकती है.
  • वहीं इस समय किसी खास रिश्तेदार के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है.
  • ज्योतिषियों के अनुसार, इस दौरान आपकी आर्थिक तंगी बढ़ सकती है और आंखों से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हो सकती है.
dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग