Dhaara News

तेजस्वी यादव की संपत्ति का खुलासा: 8.1 करोड़ की संपत्ति और 55 लाख का कर्ज, जानें कैसे बनी उनकी नेटवर्थ

Tejashwi Yadav Net Worth: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को राघोपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ ही उन्होंने अपना हलफनामा भी जमा किया, जिसमें उनकी संपत्ति और देनदारियों की पूरी जानकारी शामिल है।

हलफनामे के अनुसार, तेजस्वी यादव की कुल संपत्ति लगभग 8.1 करोड़ रुपये है। इसमें उनकी चल संपत्ति 6.12 करोड़ और अचल संपत्ति 1.88 करोड़ रुपये की है। तेजस्वी के पास कई महंगी और आलीशान वस्तुएं भी हैं, जैसे Italian Made पिस्तौल, 50 जिंदा कारतूस (1.05 लाख रुपये मूल्य), एक डेस्कटॉप और एक लैपटॉप।

उनकी पत्नी राजश्री यादव ने 1.88 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जिसमें 59.69 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। दोनों के पास कैश राशि भी है: तेजस्वी के पास 1.5 लाख और राजश्री के पास 1 लाख रुपये। इसके अलावा, बैंक खातों में 55.55 लाख रुपये की देनदारियां भी दर्ज हैं।

सोनों और चांदी के मामले में, तेजस्वी के पास लगभग 200 ग्राम सोना और 2 किलोग्राम चांदी है, जबकि उनकी पत्नी राजश्री के पास 480 ग्राम सोना है।

कर्ज की बात करें तो, तेजस्वी यादव पर कुल 55 लाख रुपये का कर्ज है, जबकि उनकी पत्नी के नाम कोई सरकारी कर्ज या देनदारी नहीं है। नामांकन के दिन RJD ने रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन भी किया, जिसमें हजारों समर्थकों ने हिस्सा लिया।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment