Dhaara News

अंडा पुलिस का खौफ! जुआरियों ने नहीं लगाया दांव? नेवई, उतई, पुलगांव और पद्मनाभपुर में केस दर्ज, अंडा में खाता शून्य!

 

 

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में अंडा थाना क्षेत्र की अलग तस्वीर, जहां दिवाली के दौरान जुआ-सट्टा का एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। पुलिस की मुस्तैदी और निगरानी से जुआरियों के मंसूबों पर लगा अंकुश!

 

दुर्ग। दिवाली के त्योहार में जुआ-सट्टा खेलने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जाती है। इस बार भी दुर्ग जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई देखने को मिली। नेवई, उतई और पुलगांव, पदमनाभपुर थाना क्षेत्रों में दिवाली के दौरान जुआ-सट्टा के प्रकरण दर्ज हुए, लेकिन दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंडा थाना क्षेत्र में एक भी जुआ-सट्टा का मामला दर्ज नहीं हुआ।

 

चार थाना क्षेत्रों में जहां पुलिस को जुआ-सट्टा के मामले दर्ज कर कार्रवाई करनी पड़ी, वहीं अंडा थाना क्षेत्र में अपराध का एक भी प्रकरण दर्ज नहीं होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

अंडा पुलिस के नाम का रहा खौफ?

दिवाली के दौरान जुआरियों के लिए हार-जीत का दांव लगाना आसान नहीं रहा। अंडा थाना पुलिस की मुस्तैदी, सतर्कता और संभावित कार्रवाई के डर ने जुआ खेलने वालों को अपने कदम पीछे खींचने पर मजबूर किया। क्षेत्र में पुलिस की निगरानी और कानून का खौफ ऐसा रहा कि दिवाली के दौरान जुआ-सट्टा का कोई मामला थाने तक नहीं पहुंचा।

चारों थानों में कार्रवाई, अंडा में शून्य प्रकरण

नेवई, उतई और पुलगांव, पद्मनाभपुर थाना क्षेत्रों में जुआ-सट्टा के मामले दर्ज होना बताता है कि त्योहार के दौरान इस तरह की गतिविधियां पुलिस के सामने चुनौती बनी रहीं। वहीं अंडा थाना क्षेत्र में शून्य प्रकरण दर्ज होना पुलिस की सक्रियता के संदर्भ में एक अलग तस्वीर पेश करता है।

 

हालांकि शून्य प्रकरण दर्ज होना अपराध पूरी तरह समाप्त होने का प्रमाण नहीं है, लेकिन त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना पुलिस की जिम्मेदारी है।

अंडा पुलिस की इस सतर्कता की क्षेत्र में चर्चा है। अब देखना होगा कि दिवाली के बाद भी पुलिस इसी तरह जुआ-सट्टा के खिलाफ सख्त निगरानी जारी रखती है या नहीं।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment