Dhaara News

रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

रायपुर। राजधानी के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। अविनाश लॉजिस्टिक पार्क के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार श्रमिक को अपनी चपेट में ले लिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मजदूर ने दम तोड़ दिया। इस हादसे ने न केवल वृद्ध माता-पिता के बुढ़ापे की लाठी छीन ली, बल्कि तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया भी हटा दिया।
dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment