Dhaara News

ब्लॉक 6 रिसाली कांग्रेस कमेटी की बैठक में एक दावेदार को लेकर हुआ हंगामा, नेताजी के पसंद का होगा अध्यक्ष!! कार्यकर्ताओं की पसंद पर बवाल, 17000 के गड्ढे को 34000 बनाने बैठक सम्पन्न!!

ब्लॉक 6 रिसाली कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्ति और संगठन विस्तार के विषय में आहुत की गई महत्वपूर्ण बैठक में प्रभारी झुमक साहू ,पूर्व मंत्री व विधायक ताम्रध्वज साहू और जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के सामने कार्यकर्ताओं ने जमकर बहस और हंगामा किया.

यह हंगामा तब उपजा जब ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के सामने आए 10 दावेदारों के नाम उजागर करने की मांग उपस्थित पार्षदों,पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने की लेकिन प्रभारी ने नियम का हवाला देते हुए इनकार कर दिया. इसके बाद कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त हो गया. सूत्रों के अनुसार कार्यकर्ताओं में वर्तमान ब्लॉक महामंत्री के नाम को लेकर रोष था.
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अगर पहले से ही एक नाम तय किया गया है तो बैठक में दिखावा किस बात का। रही बात 10 नामों के प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे जाने की किसको पता कि सभी नाम भेजे भी जाएंगे अथवा नहीं और दूसरी बात वहां नामों को तौलने का मापदंड क्या होगा!यानी यह स्पष्ट है कि पूर्व विधायक की पसंद से जो पहले से तय नाम है उसी की घोषणा कर दी जाएगी!जबकि उसी एक नाम के खिलाफ सभी कार्यकर्ता हैं साथ ही एक अन्य दावेदार को भी पसंद नहीं किया जा रहा है!अब देखने वाली बात यह रहेगी की पूरे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज करते हुए नाम की घोषणा होती है या कोई दूसरा नाम आता है.

उक्त बैठक में जमकर हंगामा हुआ बैठक अंततः खत्म कर दिया गया और ब्लॉक अध्यक्ष के नाम का खुलासा भी नहीं हो पाया कार्यकर्ता यह संदेह कर रहे हैं कि या तो चंद्रकांत कोरे वर्तमान में ब्लॉक महामंत्री है उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने की तैयारी है वहीं एक और पसंदीदा अध्यक्ष को भी इस रेस में शामिल बताया जा रहा है वह भी ज्यादातर कार्यकर्ताओं की पसंद नहीं है, इसके बाद के अन्य दावेदारों में भी कई लोग शामिल हैं लेकिन नेताजी की पसंद सिर्फ दो उम्मीदवार है इस प्रकार की चर्चा का बाजार गर्म हो गया है.

इधर 2 साल हुए थे प्रदीप चंद्राकर को ब्लॉक अध्यक्ष बने वे भी हटेंगे !!

राजीव भवन दुर्ग में पूर्व में प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत ब्लॉक अध्यक्ष के नाम प्रभारी प्रदीप शर्मा को दिए गए हैं यहां भी लगभग पूर्व मंत्री साहू के पसंद के कार्यकर्ता पदाधिकारी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया जाएगा ऐसी चर्चाएं अंदर खाने से बाहर आई है आपको बता दें कि ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर को बनाया गया था वह 2 साल से इस पद पर थे लेकिन कार्यकारिणी गठन नहीं कर सके. अभी-अभी दुर्ग राज चंद्रनाहू समाज के अध्यक्ष बने हैं सामाजिक और राजनीतिक तौर पर शक्तिशाली नेता बन गए हैं अब उनका ब्लॉक अध्यक्ष रह पाना कांग्रेस जैसी पार्टी में बेहद मुश्किल है, वे अब बड़े नेताओं के पसन्दीदा लिस्ट से बाहर हैं, अब किसी अन्य को बनाए जाने को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है उक्त बैठक प्रभारी प्रदीप शर्मा होने से यह संदेह गहरा जाता है कि पूर्व मंत्री के पसंद का ही व्यक्ति ब्लॉक अध्यक्ष बनेगा. कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी में दुर्ग जिले की राजनीति में कुछ नहीं बदलने वाला है नेताओं के पसंद के अध्यक्ष बनेंगे, कार्यकर्ताओं के पसंद को दरकिनार कर बड़े नेता अपना उल्लू सीधा करेंगे कुल मिलाकर विधानसभा चुनाव मे 17000 वोटो के गड्ढे को 34000 करने का प्लान तैयार किया जा चुका है अब प्रदेश में कांग्रेस की लहर रहेगी यह दावा तो किया जा सकता है लेकिन दुर्ग ग्रामीण में कांग्रेस की नैया डूबना तय माना जा रहा है.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment