
छत्तीसगढ़ को निर्माण हुए 25 साल होने जा रहा है लेकिन यहां की प्रमुख रूप से बोले जाने वाली भाषा छत्तीसगढ़ी को अभी तक राजभाषा का दर्जा नहीं मिल पाया जिसको लेकर छत्तीसगढ़ी समाज के तत्वाधान में प्रगति भवन सिविक सेंटर सेक्टर 6 भिलाई में गुनान गोष्ठी 17 अगस्त दिन रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई है.
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर बीएसपी ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, छत्तीसगढ़ी समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यजीत साहू कार्यक्रम के अध्यक्षता करेंगे वहीं प्रमुख वक्ता के रूप में डॉक्टर परदेसी राम वर्मा वरिष्ठ साहित्यकार, डॉ अनिल भतपहरी पूर्व सचिव राजभाषा आयोग छत्तीसगढ़ शासन, कवि सुशील भोले जी वरिष्ठ साहित्यकार, एवं डॉ सुधीर शर्मा अध्यक्ष हिंदी एवं पत्रकारिता विभाग कल्याण कॉलेज वह दुर्गा प्रसाद पारकर एवं पीसी लाल यादव वरिष्ठ साहित्यकार कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे. आयोजन समिति के सदस्य घनश्याम गजपाल ने बताया कि उक्त आयोजन छत्तीसगढ़ी भाषा को कामकाज की भाषा कैसे बनाया जाए इस पर गंभीर चर्चा की जाएगी और ठोस निष्कर्ष कार्यक्रम के माध्यम से निकल जाएंगे और निर्णय पारित भी किए जाएंगे







