Dhaara News

आज का पंचांग: भाद्रपद की चतुर्थी पर शुभ कार्यों से करें परहेज, नहीं मिलेंगे शुभ परिणाम

हैदराबाद: आज 13 अगस्त, 2025 बुधवार, के दिन भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है. भगवान गणेशजी का इस तिथि पर शासन है. उनकी पूजा से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं. हालांकि किसी भी तरह के शुभ कार्यों के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है. आज नागपंचमी है. आज चतुर्थी तिथि सुबह 06.35 बजे तक है. इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो रही है, जो दूसरे दिन सुबह 04.23 बजे (14 अगस्त) तक है.

13 अगस्त का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2081
  2. मास : भाद्रपद
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष चतुर्थी
  4. दिन : बुधवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष चतुर्थी
  6. योग : धृति
  7. नक्षत्र : उत्तराभाद्रपदा
  8. करण : बलव
  9. चंद्र राशि : मीन
  10. सूर्य राशि : कर्क
  11. सूर्योदय : सुबह 06:14 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 07:13 बजे
  13. चंद्रोदय : रात 08.59 बजे
  14. चंद्रास्त : पूर्वाह्न 08.38 बजे
  15. राहुकाल : 12:44 से 14:21
  16. यमगंड : 07:52 से 09:29

वैवाहिक गतिविधियों के लिए अनुकूल है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मीन राशि और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र मीन राशि 3:20 डिग्री से लेकर 16:40 तक फैला हुआ है. इसके देवता अहिर्बुध्न्य हैं, जो एक नाग देवता है. इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि हैं. कुएं खोदने, नींव या शहर बनाने, प्रायश्चित अनुष्ठान करने, पेड़ लगाने, राज्याभिषेक, भूमि खरीदने, मेधावी कर्म, बीज बोने, देवताओं की स्थापना, मंदिर के निर्माण, विवाह या किसी अन्य गतिविधि के लिए ये अनुकूल नक्षत्र है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12:44 से 14:21 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment