Dhaara News

Aaj Ka Panchang: आज भूलकर भी न करें ये काम, शुभ कार्यों पर भारी पड़ेगा राहुकाल; जानें घर से निकलने का सही समय”

हैदराबाद: आज 21 दिसंबर, 2025 , के दिन पौष महीने की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि है. धन के देवता कुबेर और सृष्टि के निर्माता ब्रह्मा इस तिथि के देवता हैं. यह तिथि नई परियोजनाओं के लिए प्लानिंग करने और उन्हें विकसित करने के लिए अच्छी मानी जाती है. यह किसी भी शुभ कार्य या यात्रा के लिए अशुभ होती है.

21 दिसंबर का पंचांग

  • विक्रम संवत : 2082
  • मास : पौष
  • पक्ष : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
  • दिन : शनिवार
  • तिथि : शुक्ल पक्ष प्रतिपदा
  • योग : गंड
  • नक्षत्र : मूल
  • करण : नाग
  • चंद्र राशि : धनु
  • सूर्य राशि : धनु
  • सूर्योदय : सुबह 07:15 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 05:58 बजे
  • चंद्रोदय : सुबह 07.27 बजे
  • चंद्रास्त : शाम 05.33 बजे
  • राहुकाल : 09:56 से 11:16
  • यमगंड : 13:57 से 15:17

इस नक्षत्र में किसी भी शुभ कार्य से करें परहेज
आज के दिन चंद्रमा धनु राशि और मूल नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र धनु राशि में 0 से लेकर 13:20 डिग्री तक फैला है. इसके देवता नैऋति और शासक ग्रह केतु है. यह बिल्कुल भी शुभ नक्षत्र नहीं है. किसी भी तरह के शुभ कार्यों को इस नक्षत्र में टालना चाहिए. हालांकि, खंडहर तोड़ने का काम, अलगाव या तांत्रिक कार्य इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 09:56 से 11:16 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग