Dhaara News

आज का पंचांग: गणेश चतुर्थी पर भूलकर भी ना करें चंद्र दर्शन, मिलेगा अपयश

हैदराबाद: आज 27 अगस्त, 2025 बुधवार, के दिन भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि है. ये तिथि भगवान गणेश द्वारा नियंत्रित होती है. विरोधियों के खिलाफ रणनीतिक योजना बनाने के लिए अच्छी है, लेकिन रिक्ता तिथि होने के कारण किसी भी तरह का शुभ काम नहीं करना चाहिए. आज गणेश चतुर्थी है.

27 अगस्त का पंचांग

  • विक्रम संवत : 2081
  • मास : भाद्रपद
  • पक्ष : शुक्ल पक्ष चतुर्थी
  • दिन : बुधवार
  • तिथि : शुक्ल पक्ष चतुर्थी
  • योग : शुभ
  • नक्षत्र : हस्त
  • करण : विष्टि
  • चंद्र राशि : कन्या
  • सूर्य राशि : सिंह
  • सूर्योदय :सुबह 06:19 बजे
  • सूर्यास्त : शुभ 07:02 बजे
  • चंद्रोदय : पूर्वाह्न 09.28 बजे
  • चंद्रास्त : रात 08.57 बजे
  • राहुकाल :12:40 से 14:16
  • यमगंड : 07:55 से 09:30

उद्योग शुरू करने के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र कन्या राशि में 10:00 से लेकर 23:20 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके देवता सूर्य और नक्षत्र स्वामी चंद्रमा हैं. खेल संबंधी काम के लिए, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने, उद्योग शुरू करने, कुशल श्रम, चिकित्सा उपचार, शिक्षा शुरू करने, यात्रा शुरू करने, दोस्तों से मिलने आदि काम इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12:40 से 14:16 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment