Dhaara News

आज का पंचांग: अगर सोमवार को करना है कोई बड़ा काम, तो राहुकाल और शुभ मुहूर्त की ये रिपोर्ट जरूर देख लें

पंचांग : आज 08 जून, 2026 सोमवार, के दिन आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष अष्ठमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के एक स्वरूप कालभैरव का अधिकार है, जिन्हें समय का देवता भी कहा जाता है. यह तिथि किसी भी तरह के शुभ कार्यों, नई बातचीत और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अच्छा नहीं है.

8 जून का पंचांग :

  1. विक्रम संवत : 2082
  2. मास : आषाढ़
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष अष्ठमी
  4. दिन : सोमवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष अष्ठमी
  6. योग : विष्कुंभ
  7. नक्षत्र : शतभिषा
  8. करण : बलव
  9. चंद्र राशि : कुंभ
  10. सूर्य राशि : वृषभ
  11. सूर्योदय : 05:21:00 AM
  12. सूर्यास्त : 07:18:00 PM
  13. चंद्रोदय : 00:50,
  14. चंद्रास्त : 12:06
  15. राहुकाल : 07:06 से 08:50
  16. यमगंड : 10:35 से 12:20

आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में रहेगा. यह नक्षत्र कुंभ राशि में 6:40 से 20:00 तक फैला है. इसके देवता वरुण और नक्षत्र स्वामी राहु है. इसे शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है. शतभिषा नक्षत्र आत्मचिंतन, रहस्य, उपचार और गहन विश्लेषण का प्रतीक है. आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और महत्वपूर्ण कार्यों में सावधानी बरतें. यह समय आत्ममंथन, अधूरे कार्यों की समीक्षा और मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक उपयुक्त रहेगा.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 07:06 से 08:50 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment