Dhaara News

आज का पंचांग: साल 2026 के पहले बुधवार को बढ़ाएं अपनी आध्यात्मिक शक्ति, जानें राहुकाल और शुभ समय

पंचांग : आज 07 दिसंबर, 2026 बुधवार, के दिन माघ महीने की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है. नागों के देवता का इस तिथि पर शासन है. आध्यात्मिक प्रगति के लिए कार्य करने और तीर्थयात्रा करने के लिए इस तिथि को अच्छा माना जाता है.

7 जनवरी का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2082
  2. मास : माघ
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष पंचमी
  4. दिन : बुधवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष पंचमी
  6. योग : आयुष्मान
  7. नक्षत्र : मघा
  8. करण : बलव
  9. चंद्र राशि : सिंह
  10. सूर्य राशि : धनु
  11. सूर्योदय : सुबह 07:16 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 05:38 बजे
  13. चंद्रोदय : रात 09.55 बजे
  14. चंद्रास्त : सुबह 10.09 बजे
  15. राहुकाल : 12:27 से 13:45
  16. यमगंड : 08:34 से 09:52

इस नक्षत्र में यात्रा से करें परहेज
आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि और मघा नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र का विस्तार 0 से 13:20 डिग्री तक सिंह राशि में फैला है. इसके देवता पितृगण और नक्षत्र स्वामी केतु हैं. यह उग्र और क्रूर प्रकृति का नक्षत्र है. किसी भी तरह का शुभ कार्य, यात्रा या उधार धन या लेने का काम इस नक्षत्र में नहीं करना चाहिए. शत्रुओं के विनाश की योजना बनाने का काम इस नक्षत्र में किया जा सकता है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 12:27 से 13:45 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment