Dhaara News

आज का पंचांग: सप्तमी तिथि पर भगवान इंद्र का शासन, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

हैदराबाद: आज 15 अगस्त, 2025 शुक्रवार, के दिन भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है. इस तिथि पर बड़े ऋषियों के साथ भगवान इंद्र का शासन है. हालांकि किसी भी तरह के शुभ कार्यों को इस दिन टालना चाहिए. जीवन में आ रही बाधाओं पर काबू पाने की योजना बनाने के लिए यह दिन अच्छा है. आज मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है.

15 अगस्त का पंचांग

  1. विक्रम संवत : 2081
  2. मास : भाद्रपद
  3. पक्ष : कृष्ण पक्ष सप्तमी
  4. दिन : शुक्रवार
  5. तिथि : कृष्ण पक्ष सप्तमी
  6. योग : गंड
  7. नक्षत्र : अश्विनी
  8. करण : विष्टि
  9. चंद्र राशि : मेष
  10. सूर्य राशि : कर्क
  11. सूर्योदय : सुबह 06:15 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 07:12 बजे
  13. चंद्रोदय : रात 10.46 बजे
  14. चंद्रास्त : पूर्वाह्न 11.53 बजे
  15. राहुकाल : 11:06 से 12:43
  16. यमगंड : 15:58 से 17:35

व्यापार शुरू करने के लिए अच्छा है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में रहेंगे. नक्षत्र गणना में अश्विनी पहला नक्षत्र है. इसका विस्तार मेष राशि में 0 से 13.2 डिग्री तक होता है. इसके देवता अश्विनी कुमार हैं, जो जुड़वा देवता हैं और देवताओं के चिकित्सक के रूप में प्रसिद्ध हैं. इसके स्वामी ग्रह केतु हैं। यह नक्षत्र यात्रा करने, हीलिंग, ज्वेलरी बनाने, अध्ययन की शुरुआत, वाहन खरीदने-बेचने के लिए अच्छा माना जाता है. नक्षत्र का वर्ण हल्का और तेज होता है. खेल, सजावट और ललित कला, व्यापार, खरीदारी, शारीरिक व्यायाम, गहने पहनने और निर्माण या व्यापार शुरू करने, शिक्षा और शिक्षण, दवाएं लेने, ऋण देने और लेने, धार्मिक गतिविधियों, विलासिता की वस्तुओं का आनंद लेने जैसे कार्य भी इस नक्षत्र में किए जा सकते हैं.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 11:06 से 12:43 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग