Dhaara News

आज का पंचांग: मासिक दुर्गाष्टमी पर करें मां दुर्गा की पूजा, सभी मनोरथ होंगे पूरे

हैदराबाद: आज 31 अगस्त, 2025 रविवार, के दिन भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि है. इस तिथि पर माता दुर्गा का शासन है. इस दिन पितृ पूजा की जा सकती है, लेकिन अधिकांश कार्यों के लिए अशुभ तिथि मानी जाती है. आज मासिक दुर्गाष्टमी है.

31 अगस्त का पंचांग

  • विक्रम संवत : 2081
  • मास : भाद्रपद
  • पक्ष : शुक्ल पक्ष अष्टमी
  • दिन : रविवार
  • तिथि : शुक्ल पक्ष अष्टमी
  • योग : वैद्रुति
  • नक्षत्र : अनुराधा
  • करण : विष्टि
  • चंद्र राशि : वृश्चिक
  • सूर्य राशि : सिंह
  • सूर्योदय : सुबह 06:21 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 06:58 बजे
  • चंद्रोदय : दोपहर 01.11 बजे
  • चंद्रास्त : रात 11.21 बजे
  • राहुकाल : 17:23 से 18:58
  • यमगंड : 12:39 से 14:14

कृषि कार्य और यात्रा के लिए शुभ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में रहेंगे. यह नक्षत्र वृश्चिक राशि में 3:20 से लेकर 16:40 तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह शनि और देवता मित्र देव हैं, जो 12 आदित्यों में से एक हैं. यह सौम्य स्वभाव का नक्षत्र है. ललित कला सीखने, दोस्ती करने, रोमांस करने, नए परिधान पहनने, विवाह, गायन और जुलूस आदि में शामिल होने के साथ कृषि कार्यों और यात्रा के लिए यह शुभ नक्षत्र है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 17:23 से 18:58 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment