UPI New Rules: डिजिटल पेमेंट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच 1 अप्रैल से UPI से जुड़े नियमों में अहम बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की पेमेंट प्रक्रिया पर पड़ेगा। ऐसे में पहले से इन बदलावों को समझना बेहद जरूरी है ताकि ट्रांजेक्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
RBI ने बढ़ाई सुरक्षा की नई परत
Reserve Bank of India ने UPI लेनदेन को पहले से अधिक सुरक्षित बनाने के लिए नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। अब केवल OTP के जरिए पेमेंट पूरा करना संभव नहीं होगा, बल्कि अतिरिक्त सुरक्षा जांच अनिवार्य की जा रही है।टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा जरूरी
नए नियमों के तहत हर ट्रांजेक्शन में ‘टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन’ लागू किया जाएगा। इसका मतलब है कि पेमेंट के दौरान दो अलग-अलग स्तर पर पहचान सत्यापित करनी होगी।- OTP के साथ UPI पिन या पासवर्ड जरूरी
- बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जैसे फिंगरप्रिंट का भी उपयोग संभव






