
दुर्ग जिले के ग्राम बोरई में स्थित प्राइवेट प्लांट में जो पूर्व में यूबी इंजीनियरिंग था वहां आज मजदूर ने कुछ मांगों को लेकर प्रदर्शन किया.
विदित हो कि वर्तमान में स्ट्रक मेटल बिल्डिंग प्लांट कंपनी ग्राम बोरई (नगपुरा)के कंपनी के प्रबंधक के रवैया से परेशान होकर सभी मजदूर साथी मिलकर एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के सहयोग से कंपनी के बाहर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया।
वेतन कुसंगति एवं अपर्याप्त स्वास्थ्य एवं सुरक्षा एवं कार्य स्थल में पानी एवं शौचालय की उचित व्यवस्था इन सब जायज मांगों को लेकर कंपनी प्रबंधन से विगत के कई दिनों से बात हो रही थी जिसमें कंपनी प्रबंधन द्वारा केवल द्वेष और दबाव पूर्वक बातों को टाला जाता था मजबूरन आज विवश होकर साथी मजदूर साथी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया जिसमें जिला प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद त्रिपक्षीय वार्ता हुई जिसमें जानकारी मिली की कंपनी अवैध रूप से चल रही है जिसका कोई परमिशन जिला प्रशासन से नहीं लिया गया है उसके बाद सभी बिंदुओं विस्तार पूर्वक चर्चा सभी विसंगतियों एवं सुरक्षा मानकों का एवं मजदूरों को कार्य स्थल पर सभी बिंदुओं पर चर्चा करने के उपरांत कंपनी प्रबंधन द्वारा 15 सितंबर तक की जिला प्रशासन एवं मजदूरों से समय मांगा गया जिसमें कंपनी प्रबंधन को 15 सितंबर तक की जिला प्रशासन द्वारा डैडलाइन दिया गया है
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धर्मेश देशमुख आकाश सेन जयंत देशमुख राजू यादव उमेश्वर यादव नरेंद्र धनकर दुष्यंत निषाद बलराम कौशिक मिनी यादव डोमार देशमुख करण घुघवारे भोमराज प्रजापति एवं आसपास के ग्रामीण एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त कलेक्टर उत्तम ध्रुव एवं लेबर इंस्पेक्टर आशुतोष पांडे उपस्थित थे।








