Dhaara News

चिंगरी ग्राम पंचायत में रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग शुभारंभ

दुर्ग (जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7)। ग्राम पंचायत चिंगरी में आरसीसी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में रात्रिकालीन प्लास्टिक बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा उपस्थित हुईं। उन्होंने पूजा-अर्चना के पश्चात फीता काटकर मैचों की विधिवत शुरुआत की।

इस अवसर पर पूर्व जनपद सभापति विक्की मिश्रा, गांव की प्रथम नागरिक सरपंच पुष्पा वाघमारे, ग्राम पंचायत अंडा के सरपंच दिग्विजय सिंह तथा पत्रकार गुलाब देशमुख अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा गांव के भास्कर राव गंटी, वार्ड पंच लक्ष्मण यादव, शिक्षक जितेंद्र देशलहरे एवं रंजीत देशलहरे सहित आरसीसी क्रिकेट क्लब के सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि आशा मिश्रा ने अपने उद्बोधन में युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलकूद जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी को नववर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

पूर्व जनपद सभापति विक्की मिश्रा ने अभिभावकों से अपने बच्चों पर नजर रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बच्चे एक कमरे में बंद होकर मोबाइल का दुरुपयोग न करें, बल्कि उपयोगी सामग्री देखें। ऐसे खेल आयोजनों को वर्ष भर जारी रखने की जरूरत पर भी जोर दिया।

ग्राम पंचायत अंडा के सरपंच दिग्विजय सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन गांव में सकारात्मक माहौल बनाते हैं। युवाओं को बड़े आयोजन करने चाहिए और ग्रामवासियों से इसमें सहयोग की अपील की।

पत्रकार गुलाब देशमुख ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि बचपन में वे स्वयं ऐसे आयोजन करते थे और लोगों से सहयोग मांगते थे। आज उन्हें इस आयोजन में सहयोगी बनने का सौभाग्य मिला है। ऐसे ही युवा परंपराओं को बनाकर रखेंगे और सहयोगी बनेंगे.

अतिथियों ने शुभारंभ करने वाली दोनों टीमों को शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। इसके साथ ही रंगारंग टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई। आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बनता था।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग