
🔥 प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट : रोमांचक ओपनिंग मैच 🔥
थ्री स्टार चिंगरी ने नटखट को दी करारी शिकस्त!
मैन ऑफ़ द मैच बने ऑलराउंडर विक्की! 🏆
प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में थ्री स्टार चिंगरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।
नटखट की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ शुरुआत की। ओपनर तुषार और गोविंदा ने मोर्चा संभाला।
पहला ओवर ही धमाकेदार – विक्की के ओवर में 33 रन बने और एक विकेट भी गिरा! 💥
मात्र 4 ओवर में नटखट ने 104 रन ठोक दिए और थ्री स्टार चिंगरी को 105 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी थ्री स्टार चिंगरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस जीत के हीरो रहे विक्की, जिन्होंने गेंद से भी कमाल किया और बल्ले से भी धमाल मचाया! सर्वाधिक रन बनाने वाले विक्की को मैन ऑफ़ द मैच का खिताब मिला। 👏👏
मैच के अंपायर रहे प्रेम और रूपेश, जबकि शानदार कमेंट्री का जादू बिखेरा टिकेंद्र पटेल ने! 🎤