Dhaara News

सरपंच दिग्विजय सिन्हा का उमड़ा बहनो पर प्रेम, की उपहार की घोषणा

राखी पर्व भाई बहनों का विशेष त्यौहार है इस मौके पर ग्राम पंचायत अंडा के युवा सरपंच दिग्विजय सिन्हा ने ग्राम पंचायत अंतर्गत निवासरत बेटियों को उनके विवाह में 1101 रुपए देने की घोषणा की है उन्होंने कहा कि गांव के प्रत्येक परिवार इसका हकदार है, प्रत्येक नवविवाहित बेटियों, बहनो के लिए अपने मानदेय से मिलने वाली राशि से देने एक वीडियो जारी कर घोषणा की है इस पर ग्रामीणों ने हर्ष जताया है. उन्होंने बताया कि ग्राम वासियों ने मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी दी है और समय में लोगों के काम आ सकूं यही मेरी उपलब्धि होगी.
उन्होंने यह भी कहा कि ग्राम अंडा बाल विवाह मुक्त गांव है, बाल विवाह जैसे कुरीतियों पर भी रोक लगाने ग्रामीणों से समर्थन माँगा सही समय पर बहन बेटियों का विवाह हो. उन्होंने ग्रामीणों को रक्षाबंधन त्योहार की बधाई दी है.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment