Dhaara News

आज का पंचांग: द्विपुष्कर योग से हो रही भाद्रपद महीने की शुरुआत, तिथि पर मां दुर्गा का शासन

हैदराबाद: आज 10 अगस्त, 2025 रविवार, के दिन भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि है. इस दिन पर माता दुर्गा का शासन है. नए प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग और चिकित्सा संबंधी कार्यों के लिए अच्छा दिन है. किसी भी तरह का अन्य बड़ा शुभ काम नहीं करना चाहिए. आज से भाद्रपद माह की शुरुआत हो रही है. आज द्विपुष्कर योग भी बन रहा है.

10 अगस्त का पंचांग

  • विक्रम संवत : 2081
  • मास : भाद्रपद
  • पक्ष : कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
  • दिन : रविवार
  • तिथि : कृष्ण पक्ष प्रतिपदा
  • योग : शोभन
  • नक्षत्र : धनिष्ठा
  • करण : कौलव
  • चंद्र राशि : कुंभ
  • सूर्य राशि : कर्क राशि
  • सूर्योदय : सुबह 06:13 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 07:15 बजे
  • चंद्रोदय : रात 07.55 बजे
  • चंद्रास्त : सुबह 06.32 बजे
  • राहुकाल : 17:38 से 19:15
  • यमगंड : 12:44 से 14:22

आध्यात्मिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ है नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में रहेंगे. मकर राशि में इस नक्षत्र का विस्तार 23:20 से लेकर कुंभ राशि में 6:40 तक फैला है. इसके देवता अष्टवसु हैं और इस नक्षत्र पर मंगल का शासन है. यह नक्षत्र यात्रा करने, मित्रों से मिलने और आध्यात्मिक कार्यों के लिए श्रेष्ठ है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 17:38 से 19:15 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग