Dhaara News

इस बार भी निकली कांवड़ यात्रा, तीसरे सावन सोमवार को श्रद्धालु हुए मगन

सावन के तीसरे सोमवार को ग्राम थनौद से गुरुद्वारा शिवनाथ नदी तट से ग्राम देवी शीतला मंदिर तक भव्य 15 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पूर्व जनपद सभापति हरेंद्र देव के संयोजन में डीजे की धुन में सैंकड़ों श्रद्धालु के साथ भगवान भोले नाथ और माता पार्वती की मनमोहक जीवंत रूप में निकाली गई. गांव के बच्चे, बुजुर्ग से लेकर महिलाएं इस कार्यक्रम मे खूब उत्साहित रहे.
प्रतिवर्ष किये जा रहे हैं इस कार्यक्रम को अद्भूतपूर्व समर्थन मिल रहा है गांव के सरपंच मेनका दिनेश देशमुख भी पूरे परिवार के साथ इस कार्यक्रम मे शामिल हुई. कार्यक्रम मे फल, नाश्ते आदि की बेहतर व्यवस्था के साथ सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे. जिसके लिए अंजोरा चौकी के चौकी प्रभारी संतोष साहू अपने स्टाफ के साथ पूरे समय मौजूद रहे. यातायात पुलिस की मुस्तैदी भी नजर आई.
उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए हरेंद्र देव ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और भोले बाबा से क्षेत्र के समृद्धि खुशहाली की कामना की, पुलिस विभाग और प्रशासन के सहयोग के लिए आभार भी जताया.

उक्त आयोजन मे प्रमुख रूप से गांव के वरिष्ठ विशेष सहयोगी मोहन हरमुख, संतोष छोटू देशमुख, गजेंद्र देशमुख ,योगेन्द्र देशमुख,गोविंद देशमुख ,राजा ठाकुर ,रूपेंद्र देशमुख,रामचंद्र सिन्हा ,धनेशु देशमुख,कुलदीप,द्वितलहरे ,गजेंद्र देशमुख ,योगेन्द्र देशमुख, गोविंद देशमुख ,राजा ठाकुर ,रूपेंद्र देशमुख,रामचंद्र सिन्हा ,संतोष खरे ,प्रहलाद देशमुख,छोटू जांगड़े, संदीप खरे,
मनीष धृतलहरे उपसरपंच, देवेंद्र देशमुख (पप्पू) संतोष देशमुख, रवि देशमुख, चेतन देशमुख, यशवंत देशमुख, संतोष सिन्हा, राजेश देशमुख देवयानी गौतम, जयश्री देशमुख, शशि हरमुख, प्रदीप शर्मा, दिलीप पटेल, खेम सिन्हा, मिथलेश देशमुख, गोलू धनकर, बुधारू देशमुख, दुष्यंत देशमुख आदि का विशेष योगदान रहा.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment