Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनावी जंग तेज होती जा रही है। सभी दल अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार अभियान में जुटे हैं, लेकिन इसी बीच किशनगंज जिले की बहादुरगंज विधानसभा सीट से एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। यहां AIMIM उम्मीदवार तौसीफ आलम ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे तेजस्वी यादव को मंच से खुली धमकी दे डाली। यह बयान उस समय दिया गया जब AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी खुद मंच पर मौजूद थे।








