Dhaara News

अंडा: कार्यकर्ताओं का प्रेम देख पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तोड़ा प्रोटोकाल, “लोगों ने कहा एक बार सरकार मे और आ जाओ सहाब”

दुर्ग, 05 जनवरी 2026: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल का सोमवार को बालोद जिला दौरा रहा। इस दौरान रायपुर से सड़क मार्ग से गुंडरदेही जाते समय दुर्ग जिले की सीमा पर बसे अंतिम गांव अंडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों का इतना अपार स्नेह और हुजूम उमड़ा कि भूपेश बघेल ने अपना प्रोटोकॉल तोड़ते हुए काफिला रोक दिया और उतरकर सभी का सम्मान स्वीकार किया।
यह भावुक पल उस समय हुआ जब गांववासी और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही उनका प्रोटोकाल पता चलने पर इंतजार कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं और अपने शुभचिंतकों को हाथ मिलाकर अभिवादन स्वीकार किया, जिससे जनता में उत्साह की लहर दौड़ गई। यह दृश्य कांग्रेस की जमीनी पकड़ और भूपेश बघेल की जनता से सीधी जुड़ाव को दिखाती है। लोग कहने लगे कि एक बार और सरकार मे आ जाओ सहाब . तो पूर्व मुख्यमंत्री बघेल मुस्कराने लगे.
इस मौके पर किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुकेश चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य गुंडरदेही गुलशन चंद्राकर, दाऊ भूपेंद्र चंद्राकर, पूर्व जनपद सदस्य मनीष चंद्राकर, किशोर चंद्राकर, भानु चंद्राकर, प्रहलाद चंद्राकर, जयराम चंद्राकर, मिथलेश चंद्राकर, प्रवीण चंद्राकर, अजय चंद्राकर, एवेंद्र चंद्राकर, सागर चंद्राकर, जयप्रकाश, दामोदर ढीमर, कारण साहू, जागेश्वर सिन्हा, विशाल चौहान सहित अंडा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भूपेश बघेल का यह सहज और जन दरबारी अंदाज ही उन्हें जनता का चहेता बनाता है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment