Dhaara News

खसरा नंबर 1281 की भूमि पर पट्टा देने की मांग, विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू व छाया पार्षद दुर्गेश साहू ने मंत्री से की पहल

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक-36 डुंडेरा इंदिरानगर स्थित खसरा नंबर 1281 की भूमि के सर्वे एवं लंबे समय से निवासरत लोगों को पट्टा दिए जाने की मांग को लेकर विधायक प्रतिनिधि गोविंद राम साहू, छाया पार्षद दुर्गेश साहू,  सहित क्षेत्र के लोगों ने छत्तीसगढ़ शासन के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) एवं विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार पूरे छत्तीसगढ़ में पट्टे के लिए सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रिसाली निगम क्षेत्र में भी सर्वे किया गया है। वार्ड-36 डुंडेरा के कुछ हिस्से का सर्वे हो चुका है, लेकिन खसरा नंबर 1281 को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से पट्टा प्रदान करने की मांग उठाई गई है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि खसरा नंबर 1281 शासकीय भूमि है और यहां बड़ी संख्या में लोग पिछले करीब 40 वर्षों से कब्जा कर मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। लंबे समय से निवासरत इन परिवारों को पट्टा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक सर्वे एवं अनुशंसा किए जाने का आग्रह किया गया है।

विधायक प्रतिनिधि गोविंद राम साहू और छाया पार्षद दुर्गेश साहू ने मंत्री ललित चंद्राकर से मामले में आवश्यक पहल करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करने तथा पात्र लोगों को शासन की पट्टा व्यवस्था का लाभ दिलाने की मांग की।

इस दौरान क्षेत्र के अन्य प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment