Dhaara News

भाजपा अंडा-निकुम मंडल की आत्मनिर्भर मंडल बैठक संपन्न, जनपद सदस्य लोमस चंद्राकर ने भाजपा में किया प्रवेश

 

 

आलबरस। भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुम मंडल की आत्मनिर्भर मंडल बैठक बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को ग्राम आलबरस स्थित कुर्मी भवन में मंडल अध्यक्ष श्री लिकेश्वर देशमुख की अध्यक्षता एवं मंडल प्रभारी श्री नितेश साहू की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक एवं जिला महामंत्री श्री दिलीप साहू सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। इस दौरान जनपद सदस्य श्री लोमस चंद्राकर ने भाजपा की रीति-नीति एवं विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किया। पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई।

 

मंडल अध्यक्ष श्री लिकेश्वर देशमुख ने स्वागत भाषण दिया। मंडल प्रभारी श्री नितेश साहू एवं जिला महामंत्री श्री दिलीप साहू ने संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा पर मार्गदर्शन दिया। जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर आलबरस बूथ के कार्यकर्ताओं को गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए चयनित दुर्ग जिले की कबड्डी टीम के खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्री पुरान देशमुख ने किया तथा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती हेमलता देशमुख ने आभार व्यक्त किया।

 

*बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता:*

 

श्रीमती माया बेलचंदन (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, दुर्ग), श्रीमती नूतन निर्मलकर, अजय चौहान, राजेश चंद्राकर, श्रीमती विजयलक्ष्मी कन्नौजे, रोशन (मुन्ना) देशमुख, ढालसिंह भारती, राजेंद्र राजू चंद्राकर, श्रीमती बेला यादव, अजीत चंद्राकर, लोमस चंद्राकर (जनपद सदस्य एवं भाजपा में नवप्रवेशी), लक्ष्मण यादव, वेद प्रकाश देशमुख, श्रीमती हेमलता देशमुख, श्रीमती त्रिवेणी देवांगन, नोवेश्वर पिपरिया, उमेन्दीराम ठाकुर, भैया लाल साहू, ओम प्रकाश यादव, किशोर देशमुख, अशोक हरमुख, प्रेम प्यारा पारकर, राजू लाल देशमुख, लक्ष्मी नाथ देशमुख, प्रदीप देशमुख, सैनिक भुवन लाल देशमुख, लक्ष्मण सिंह देशमुख, भागवत राम पटेल, यादेश ठाकुर, तिलक चंद्राकर, श्रीमती रमशिला निषाद, श्रीमती श्वेता हरमुख, श्रीमती रेखा देवी चंदेल, टीभुराम देशमुख, परस राम चंदेल, राजेंद्र दिल्लीवार, युनेश पारकर, शान्ति लाल पारकर, खिलावन चंदेल, श्रीमती खिलेश्वरी पारकर एवं ओम प्रकाश निषाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा अंडा-निकुम मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment