भोपाल में आज शाम 7 बजे होगा भारत और चीन के बीच फाइनल मुकाबला, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल तक पहुंची टीम इंडिया
Asian Champions Trophy Final: भारतीय महिला हॉकी टीम एक बार फिर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भोपाल मे आयोजित महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल मे भारत का सामना चीन से होगा। मौजूदा चैंपियन भारत ने सेमीफाइनल मे मलेशिया को 6-2 से हराकर खिताबी मुकाबले मे जगह बनाई है। वहीं, चीन ने जापान को 1-0 से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया।भारत और चीन के बीच यह मुकाबला आज यानी 28 नवंबर को शाम 7 बजे भोपाल के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मे खेला जाएगा।
चौथी बार खिताब जीतने का मौका
भारतीय महिला हॉकी टीम के पास एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब चौथी बार जीतने का सुनहरा अवसर है। इससे पहले भारत ने 2016, 2023 और 2024 मे यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। अगर टीम इंडिया फाइनल मे चीन को हरा देती है, तो वह टूर्नामेंट के इतिहास मे सबसे सफल टीम बन जाएगी।सेमीफाइनल मे भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मलेशिया के खिलाफ 6 गोल दागे। दूसरी ओर चीन ने जापान को कड़े मुकाबले मे 1-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश किया। ऐसे मे खिताबी मुकाबले मे दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
टूर्नामेंट मे अजेय रही टीम इंडिया
सलीमा टेटे की कप्तानी मे भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार प्रदर्शन किया है। भारत ने लीग चरण के सभी पांच मुकाबले जीतने के बाद सेमीफाइनल मे भी जीत दर्ज की। टीम ने लगातार जीत के दम पर 15 अंकों के साथ अंकतालिका मे पहला स्थान हासिल किया और छठी बार फाइनल मे पहुंचने का गौरव पाया।
गोल करने के मामले मे भारत सबसे आगे
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 मे भारतीय टीम गोल करने के मामले मे सभी प्रतिद्वंद्वी टीमों से आगे है। भारत ने अब तक कुल 29 गोल किए है। इस सूची मे चीन 14 गोल के साथ दूसरे स्थान पर है।टीम इंडिया के कुल 29 गोल मे से 19 गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए आए है। यह आंकड़ा भारतीय टीम की आक्रामक क्षमता के साथ-साथ पेनल्टी कॉर्नर पर उसकी मजबूत पकड़ को भी दर्शाता है। अब सबकी निगाहें फाइनल पर टिकी है, जहां भारत के पास घरेलू मैदान पर चौथी बार चैंपियन बनने का मौका होगा।








