Dhaara News

दुर्ग में विजय को हराने राजेंद्र पर दांव, सीट बदलकर जीतने का रिकॉर्ड वाले नेता ताम्रध्वज को महासमुंद से…

कांग्रेस ने अपने छह अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है इस बीच सबसे बड़ी खबर दुर्ग से है यहां चिर परिचित सामाजिक पैठ वाले और कांग्रेस पार्टी के सबसे चहेते उम्मीदवार नए चेहरे राजेंद्र साहू पर कांग्रेस ने दांव लगाया है। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी बताया जाता है।
कांग्रेस की इन 6 सीटों पर जिस तरह से घोषणा की है उसे पता चलता है कि बड़ी मंथन के बाद यह घोषणा हुई है। दुर्ग में ताम्रध्वज साहू के लड़ने की बेहद चर्चा थी लेकिन उन्हें सामाजिक समीकरण को देखते हुए महासमुंद से लड़ाया जा रहा है। वैसे ताम्रध्वज साहू सीट बदलकर लड़ने के लिए जाने जाते हैं। इस बार विधानसभा में उन्होंने सीट नहीं बदली और उन्हें हार का सामना भी करना पड़ा। पिछले 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने दुर्ग लोकसभा से जीत हासिल की थी। इसी लोकसभा 2019 में प्रतिमा चंद्राकर बीजेपी सांसद विजय बघेल से भारी मतों से हार गई। उस समय ताम्रध्वज साहू गृह मंत्री हुआ करते थे। ताम्रध्वज के लिए अंक 4 यदि सौभाग्यशाली हो तो उन्हें इस चुनाव को जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा। महासमुंद में भाजपा ने महिला प्रत्याशी को टिकट दिया है। वही पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन के सिटिंग विधायक भूपेश बघेल को राजनांदगांव से लोकसभा लड़ाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी जीतने के उद्देश्य से मैदान में उतर रही है यह इसी बात से प्रमाणित हो गया कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री को उतारना पड़ रहा है वह भी राजनांदगांव लोकसभा से। जांजगीर में कांग्रेस के पास सभी विधानसभा सीट हैं यहां शिव डहरिया को टिकट दिया गया है वह पूर्व मंत्री रहे लेकिन इस बार चुनाव हारे हैं। विधानसभा में जीत का फायदा लोकसभा में मिलेगा तो शिव डहरिया के लिए राह आसान हो सकती है। रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ विकास उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया गया है वहीं कोरबा से ज्योत्सना महंत को फिर से रिपीट किया गया है वह सरोज पांडे के खिलाफ लड़ेंगे।

 

हर तरफ दुर्ग का जलवा
दुर्ग जिला पिछले राज्य सरकार के कार्यकाल में VVIP मानी जाती थी इस बार भाजपा सरकार ने किसी को भी कोई बड़ा पद नहीं दिया है और ऐसा लगता है कि दुर्ग जिले के राजनीति के वर्चस्व को वर्तमान भाजपा सरकार ने कम किया है। लेकिन पूरे छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के नेताओ का ही जलवा है बीजेपी से सरोज पांडे कोरबा से लड़ रही है तो वहीं ताम्रध्वज साहू दुर्ग जिले के ही निवासी हैं जो महासमुंद से लड़ेंगे,भूपेश बघेल राजनांदगांव से लड़ रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के बची 5 सीटों में दुर्ग के किसी और नेता का जलवा देखने को मिल सकता है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग