Dhaara News

दुर्ग बायपास नाका में सीजी-07 वाहन चालकों को फिर देना होगा टोल टैक्स

Rajnandgaon-durg toll plaza : पता चलता है कि टोल वसूली की जा रही है। इसे लेकर टोल के कर्मचारियों के साथ फिर वाद विवाद हो रहा है। लोगों का कहना है कि वसूली को लेकर टोल प्रबंधन मनमानी पर उतर आया है।

CG toll plaza rate : प्रदेश में सरकार बदलते ही दुर्ग बायपास टोल प्लाजा से दुर्ग पासिंग सीजी-7 की गाड़ियों टोल वसूली शुरू हो गई है। लोग वाहन लेकर जाते हैं तब उनको पता चलता है कि टोल वसूली की जा रही है। इसे लेकर टोल के कर्मचारियों के साथ फिर वाद विवाद हो रहा है। लोगों का कहना है कि वसूली को लेकर टोल प्रबंधन मनमानी पर उतर आया है।

टोल वसूली को लेकर फिर हो रहे विवादसरकार बदलते ही टोेल प्रबंधन ने भी अपना रवैया बदल दिया और वसूली शुरू कर दी। वसूली को लेकर टोल प्लाजा में फिर वाद विवाद शुरू हो गया। टोल नहीं लेने की जानकारी लोगों को थी। अब जब वे वाहन लेकर पहुचंते हैं तो टोल मांगा जाता है। जिसके कारण विवाद होता है। सांसद बघेल ने कहा कि टोल नाका में दुर्ग पासिंग वाहनों से वसूली पूर्ववत बंद रहेगी। उन्होंने वसूली तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी मिलने पर नाराज हुए सांसदचुपचाप टोल वसूली शुरू करने की जानकारी मिलने पर सांसद विजय बघेल ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने दुर्ग से राजनांदगांव रोड में बायपास टोलनाका पर दुर्ग पासिंग सीजी-07 गाड़ियों से ली जा रही टोल वसूली को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए हैं। इस टोल नाका पर सीजी-07 गाड़ियों पर टोल वसूली को बंद करवाया गया था। तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय वसूली के विरोध में आंदोलन किया गया था।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग