Dhaara News

CG News: कोतवाली थाने से चोरी की आरोपी महिला फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित, तलाश में जुटी पुलिस

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस हिरासत से चोरी की आरोपी महिला के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

तीन आरक्षकों पर गिरी गाज

जानकारी के अनुसार निलंबित पुलिसकर्मियों में शिव कुमार ध्रुव, पूर्णिमा ठाकुर और उमेश निषाद शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में ड्यूटी के दौरान लापरवाही सामने आने पर विभागीय कार्रवाई की गई है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को दिया चकमा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि चोरी के मामले में आरोपी रेखा सोरी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। इसी दौरान उसने पुलिस को चकमा देकर कोतवाली थाना परिसर से फरार होने में सफलता हासिल कर ली।

आरोपी की तलाश में कई टीमें सक्रिय

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अलग से मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विभागीय जांच भी जारी

पुलिस हिरासत से आरोपी के फरार होने की पूरी घटना की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक होने पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment