Dhaara News

CM साय के जाने से पहले निकल लिए कार्यकर्ता दुर्ग में हुआ BJP का कार्यक्रम, लेट पहुंचने पर कुर्सियां होने लगी खाली

आज दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में जिला भाजपा द्वारा संभाग स्तरीय कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य रूप से मौजूद रहे। पूरे संभाग से सांसद ,पूर्व विधायक, छाया विधायक सहित पूर्व कैबिनेट मंत्रियों से सजे इस मंच में सभी वक्ताओं में भाजपा के कार्यकर्ताओं को बीजेपी सरकार बनाने पर बधाई दी। सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि एक-एक कार्यकर्ता का इसमें योगदान है।
लेकिन इस दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसमें दोपहर 12 बजे से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने देखा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय लेट हैं जिसके वजह से कार्यकर्ता धीरे धीरे खिसकने लगे। भोजन की व्यवस्था के कारण कई कार्यकर्ता देर तक जरूर रुके लेकिन CM साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के भाषणों के बाद मानो कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ही खत्म हो गई। नेताओं के आगमन के बाद जो स्वागत सत्कार और सम्मान हुआ उसके बाद स्थिति बेहद ही देखने वाली रही मंच में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हीं उद्बोधन किया। मुख्यमंत्री के आगमन के पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री, विधायक, सांसद , छाया विधायक ने अपनी बात रखी और कार्यकर्ताओं के सम्मान में खूब ताली बजे अंत में जब स्मृति चिन्ह भेंट किया जा रहा था उस समय मुख्य रूप से मीडियाकर्मी की मौजूदगी कार्यकर्ताओं से ज्यादा रही।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग