Dhaara News

Dhar News: एमपी के धार में साल 2023 में हर माह हुई पांच हत्या, 91 आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा

Dhar News: हत्या के प्रयास में 47 प्रकरण दर्ज किए गए। इसमें 31 प्रकरणों में कुल 72 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने किया दावा- सामुदायिक पुलिस व्यवस्था से अपराधों पर हुआ नियत्रंण

Dhar News:। जिले में 2022 की तुलना में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, डकैती के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में कमी आई है। 2022 में हत्या के 71 तो हत्या के प्रयास के 70 प्रकरण दर्ज किए थे। इसमें पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया गया। इसका परिणाम यह हुआ कि इस वर्ष 2023 में हत्या के 58 प्रकरण दर्ज किए गए। इसमें 91 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। वहीं हत्या के प्रयास में 47 प्रकरण दर्ज किए गए। इसमें 31 प्रकरणों में कुल 72 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

गाैरतलब है कि धार जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। इसकी भौगोलिक स्थिति, सामाजिक स्थिति एवं आर्थिक परिदृश्य में भिन्नताएं हैं। कानून व्यवस्था की दृष्टि से धार जिला एक अति संवेदनशील जिले की श्रेणी में आता है। जहां अपराध नियंत्रण के साथ-साथ लगातार कई प्रकार की लाइन आर्डर की स्थिति को कंट्रोल करना हमेशा से ही चुनौतीपूर्ण रहा है।

पुलिस ने कार्ययोजना बनाकर किया काम

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा धार जिले में घटित होने वाले गंभीर अपराध हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती तथा डकैती के प्रयास जैसे जघन्य की समीक्षा लगतार की गई। इसमें जिले वर्ष 2022 की तुलना में इस वर्ष 2023 के दौरान इन अपराधों को सामुदायिक पुलिसिंग, प्रभावी कार्ययोजना बनाकर संपूर्ण जिले में कार्य किया गया। इससे पुलिस को अंकुश लगाने में सफलता मिली। धार जिले में पदस्थापना के बाद से ही एसपी द्वारा जिले में कानून व्यवस्था एवं सामाजिक समरसता को बनाए रखते हुए लगातार जिले के ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत गांवों में जाकर खाटला बैठक आयोजित की।

सामुदायिक पुलिसिंग से मिली सूचनाएं

2022 में डकैती के पांच, डकैती के प्रयास के 17 प्रकरण दर्ज किए गए थे। वहीं इस वर्ष डकैती व डकैती की तैयारी जैसे गंभीर अपराधों में पुलिस द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर टेक्निकल व भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। वहीं सामुदायिक पुलिसिंग से प्राप्त विश्वसनीय मुखबिरों की सूचनाओं से आदतन अपराेपितों की घटना में संलिप्तता का पता लगाया। इसमें आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। धार पुलिस द्वारा धामाखेड़ी डकैती गैंग, कालीदेवी माछलिया गैंग आदि गैंग के आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया है। जिले में इस वर्ष डकैती के चार प्रकरण, डकैती के प्रयास के 10 प्रकरण दर्ज किए गए, जो कि गत वर्ष 2022 की तुलना में कम है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग