@ धारा न्यूज़ टीम
रायपुर। छत्तीसगढ़ में युथ कांग्रेस के चुनावी बिगुल बजने के साथ ही कार्यकर्ताओं में असंतोष की स्थिति व्याप्त हो गई है। दरअसल सामान्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि युथ कांग्रेस के चुनाव में धनाड्य वर्ग का वर्चस्व हावी होगा। नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर उन्होंने बताया कि यह चुनाव संगठन में नए नेतृत्व को उभारता है लेकिन आज के समय में पुराने जो कार्यकर्ता है। वे चुनाव नहीं लड़ पाएंगे चूंकि चुनाव में भारी भरकम राशि खर्च होगी। इतना हीं नहीं संगठन के ही कुछ कार्यकर्ता खुलकर लिख रहे है कि जिसके पास धन—बल दोनों होगा, वहीं चुनाव जीतेगा। फिलहाल ये भविष्य के गर्भ में है कि चुनाव में कौन जीतेगा और हारेगा। लेकिन कार्यकर्ताओं का कहना है कि सदस्यता शुल्क कम होना चाहिए था। जिससे आम कार्यकर्ता भी आसानी से चुनाव में दावेदारी कर सके।