गुलाब @ दुर्ग


छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा आयोजित नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह रायपुर में गुरुवार को आयोजित की गई। जिसमें श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष के तौर पर दुर्ग ग्रामीण के कद्दावर नेता और वरिष्ठ कांग्रेसी केशव बंटी हरमुख ने श्रम मंत्री शिव डहरिया की उपस्थिति में शपथ ली। उक्त मौके पर खनिज निगम अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त गिरीश देवांगन भी विशिष्ट तौर पर उपस्थित थे।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद, भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल वही श्रम विभाग के सचिव द्वारा श्रम विभाग द्वारा संचालित तीनों मंडल की समस्त योजनाओं की जानकारी भी दी।
इस दौरान दाऊ मोहन हरमुख, राजेश वर्मा, शैलेश हरमुख, अर्थ हरमुख, दिवाकर गायकवाड़, झमित गायकवाड़,हरेंद्र देव, प्रदीप शर्मा, जावेद खान, मोहन भारदिय, किशोर दिल्लीवार, पवन तिवारी, मुकेश देशमुख, एवं अन्य भी उपस्थित रहे।
