Dhaara News

पंकज त्रिपाठी ने बताया मालदीव या लक्षद्वीप में से कहां जाएंगे घूमने, कहा- मुझे नहीं मिला राम मंदिर का न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव और लक्षद्वीप कॉन्ट्रोवर्सी के बीच पंकज त्रिपाठी ने अपने हॉलीडे प्लानिंग को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि वह अगली बार मालदीव या लक्षद्वीप में से कहां घूमने जाएंगे। एक्टर ने ये भी बताया कि उन्हें राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आमंत्रण नहीं मिला है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया लक्षद्वीप यात्रा ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इधर पीएम मोदी की इन तस्वीरों में लक्षद्वीप की खूबसूरती खूब नजर आई और सोशल मीडिया पर पर्यटन के मामले में लक्षद्वीप को बढ़ावा देने की बातें शुरू हुई। इसी के साथ मालदीव के कुछ मंत्रियों के विवादित ट्वीट्स ने लोगों का ध्यान खींचा, जो पीएम मोदी और देश के खिलाफ भी था। मालदीव के इस रवैये की देशभर में आलोचना शुरू हुई, बॉलीवुड सितारे इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर उतर आए और देखते ही देखते लोगों ने मालदीव को लेकर अपनी आगे की प्लानिंग भी रद्द करा ली। जहां लक्षद्वीप को बढ़ावा देने के लिए तमाम सितारे सामने आ चुके हैं वहीं पंकज त्रिपाठी ने भी इसे लेकर कुछ बातें कही हैं।

पंकज त्रिपाठी ने न्यूज 18 से बातचीत में अपने हॉलीडे प्लानिंग को लेकर बातें की। उन्होंने बताया कि वे अगर अपना ट्रिप प्लान करेंगे तो कहां जाएंगे, मालदीव या लक्षद्वीप? इस सवाल पर पंकज ने कुछ ऐसा जवाब दिया जो हर भारतीय का दिल जीत रहा है।

मैं मालदीव क्यों जाऊंगा, मैं तो लक्षद्वीप जाऊंगा’

एक्टर ने कहा, ‘मैं मालदीव क्यों जाऊंगा, मैं तो लक्षद्वीप जाऊंगा।’ उन्होंने कहा कि वह हमेशा से भारतीय पर्यटनों को बढ़ावा देने की बात करते रहे हैं। पंकज ने कहा कि वो अपने बच्चों से भी हमेशा भारत भ्रमण को लेकर उन्हें प्रोत्साहित करते रहे हैं। उन्होंने इस बातचीत में कहा कि वे अपनी अगली यात्रा लक्षद्वीप की करेंगे।

पंकज त्रिपाठी को नहीं मिला- राम मंदिर का न्योता

उन्होंने राम मंदिर दर्शन करने को लेकर भी अपना प्लान बताया। एक्टर ने कहा कि वो यहां अपनी पत्नी और बेटी के साथ रामलला के दर्शन करने जाएंगे। उन्होंने बताया कि वो अभी नहीं जाएंगे क्योंकि न्योता नहीं है और अभी अयोध्या में भीड़ भी काफी ज्यादा होगी। हालांकि उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद अपने काम से ब्रेक लेकर वो यहां दर्शन करने जरूर जाएंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद करीब 2-3 महीने बाद वो अयोध्या का प्लान करेंगे

उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद करीब 2-3 महीने बाद वो अयोध्या का प्लान करेंगे। बता दें कि बॉलीवुड से लेकर साउथ के कई बड़े सितारों को प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया गया है जिनमें रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अनुपम खेर, अक्षय कुमार, रजनीकांत, संजय लीला भंसाली, चिरंजीवी, मोहनलाल, धनुष, मधुर भंडारकर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अजय देवगन, सनी देओल, प्रभास और यश जैसे कई नाम हैं। इस लिस्ट में पंकज का नाम भले न शामिल हो लेकिन सच ये है कि वो श्रीराम के बड़े भक्त हैं।

फिल्म ‘मैं अटल हूं’ में आएंगे नजर

हाल ही में पंकज त्रिपाठी ‘कड़क सिंह’ में नजर आए थे जो ओटीटी पर आई थी। वहीं उनकी अगली फिल्म ‘मैं अटल हूं’ है जिसमें वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बायपेयी के किरदार में होंगे। पंकज त्रिपाठी की ये फिल्म 19 जनवरी को रिलीज हो रही है।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग