Dhaara News

कुरूद और बालोद में आज प्रियंका गांधी की चुनावी सभा  

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आज पहले चरण का मतदान जारी है। आज 20 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। बता दें सीजी में दो चरण में चुनाव होना है। दूसरे चरण के मतदान से पहले अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए दिग्गज अन्य जिलों के दौरे पर रहेंगे।

इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रहेंगी। वे यहां जनसभाओं को संबोधित करेंगी। प्रियंका दोपहर 12.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। दोपहर 12.45 बजे चॉपर द्वारा रायपुर से ग्राम जुगेरा बालोद के लिए रवाना होंगी।

इसके बाद प्रियंका गांधी दोपहर 1.15 बजे बालोद में प्रत्याशी संगीता सिन्हा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोपहर 2.20 बजे ग्राम जुगेरा से अटल मैदान कुरूद के लिए रवाना होंगी। जहां दोपहर 2.50 बजे कुरूद में प्रत्याशी तारिणी चंद्राकर के समर्थन में आम सभा करेंगी।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग