Dhaara News

दुर्ग जिले में पुकेश चंद्राकर बने किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष…पूर्व CM भूपेश बघेल से की मुलाकात


दुर्ग जिला में एक बार फिर किसान कांग्रेस में जिला अध्यक्ष के पद पर ग्राम अंडा के पुकेश चंद्राकर को नियुक्त किया गया है. उक्त नियुक्ति अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा एवं राष्ट्रीय प्रभारी किसान कांग्रेस के अखिलेश शुक्ला के सहमति से प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकित सिंह एवं राष्ट्रीय महासचिव तथा छत्तीसगढ़ प्रभारी किसान कांग्रेस मनोज नचार एवं श्री राम मोहन बरूआ की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रदेश के सभी जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है.
इस कड़ी में उनके जुझारू कार्य क्षमता को देखते हुए फिर जिले के किसान कांग्रेस में दोबारा नियुक्ति की गई है. पार्टी में उनका कद भी बढ़ा है.

उन्होंने प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का आभार जताया है वहीं क्षेत्र में खुशी की लहर है उनके समर्थकों ने भी उन्हें सोशल मीडिया सहित तमाम माध्यमों से बधाई मिल रही है इस बीच उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सौजन्य भेंट कर किसानो की समस्याओं से भी रूबरू इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगिता चंद्राकर कांग्रेस के अनुसूचित जाति नेता अजय चतुर्वेदी, युवा नेता अजय चंद्राकर भी मौजूद रहे.

उक्त नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक अरुण वोरा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पुष्पा यादव, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा सहकारिता प्रकोष्ठ के रिवेन यादव, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जयंत देशमुख, पूर्व किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्णा देवांगन, देवेंद्र देशमुख जनपद के पूर्व अध्यक्ष, प्रदीप चंद्राकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी छाया सांसद राजेन्द्र साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूलाल देशमुख, तारा शर्मा, रूपेश देशमुख, सरपंच घसिया राम देशमुख, अयूब खान सचिव पीसीसी, भूपेंद्र चंद्राकर, मुकेश साहू, देवेश खेवार, हरीश ठाकुर, आशीष बंछोर, उमाकांत चंद्राकर, बैकुंठ महानंद,पुरुषोत्तम चौधरी, पूरेन्द वर्मा, आत्मा पटेल,भोज निर्मलकर , संतोष पाल , इंद्रजीत निर्मलकर का भी उन्होंने आभार माना है.

dhaaranews
Author: dhaaranews

Leave a Comment