पॉलिटिकल रिपोर्ट/ खैरागढ़/dhaaranews


खैरागढ़ विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं दिग्गज नेता लोगों को लुभाने की जोर आजमाइश चल रही है।
इसी कड़ी में भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने अपने लिए लगे कुर्सी को छोड़कर मजदूर यूनियन के साथ जमीन पर बैठकर ही लोगों से चर्चा करने लगे उन्होंने कांग्रेस के जन कल्याणकारी नीतियों और श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं के बारे में लोगों को बताया।
इस आत्मीयता से गदगद होकर वहां मौजूद सभी मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए आश्वस्त किया।
