Dhaara News

बहन के घर से लौटे किसान के किराये के मकान में चोरी, 17 हजार रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

 

अंडा (दुर्ग)। थाना अंडा क्षेत्र के ग्राम अछोटी में किराये के मकान में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और उसमें रखी करीब 17 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना अंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित अशोक कुमार धीवर निवासी ग्राम अछोटी खेती-किसानी का कार्य करते हैं। उनका नया मकान निर्माणाधीन होने के कारण वे गांव में ही शेषनारायण द्विवेदी के मकान में किराये से रह रहे हैं।

पीड़ित ने बताया कि 30 जुलाई 2026 को वे अपनी पत्नी श्रीमती शशिकला धीवर एवं परिवार के साथ अपनी बहन के घर राजनांदगांव गए थे। रात करीब 10 बजे वापस लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो हाल का ताला टूटा हुआ मिला। कमरों में जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था।

लॉकर में रखी 500, 200 और 100 रुपये के नोटों में लगभग 16 से 17 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पीड़ित के अनुसार, चोर केवल नकदी ही लेकर गए हैं, जबकि घर का अन्य सामान सुरक्षित मिला।

घटना की जानकारी उन्होंने अपनी पत्नी श्रीमती शशिकला धीवर तथा ग्रामीण मूलचंद धीवर और लालबहादुर को दी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी नकदी का कोई पता नहीं चलने पर उन्होंने थाना अंडा पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

थाना अंडा पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

Dhaara News
Author: Dhaara News

Leave a Comment