Dhaara News

CG Politics: संविदा IAS-IPS अधिकारियों को हटाने पूर्व गृहमंत्री कंवर ने सीएम साय को लिखा पत्र, कहा- उनकी मानसिकता कांग्रेस वाली

छत्तीसगढ़ के दिग्गज भाजपा नेता व पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर संविदा नौकरी कर रहे रिटायर्ड अधिकारियों की सेवाएं समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कई अधिकारियों के नाम का भी उल्लेख किया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दिग्गज भाजपा नेता व पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर संविदा नौकरी कर रहे रिटायर्ड अधिकारियों की सेवाएं समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कई अधिकारियों के नाम का भी उल्लेख किया है।

उन्होंने पत्र में कहा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस सरकार ने अपने चहेते अधिकारियों और कर्मचारियों को संविदा में नियुक्त किया था। वे विधानसभा और लोकसभा चुनावों में उनका दुरुपयोग करते हुए उनसे फायदा लेना चाहते थे। इन्हें नियम न होने के बावजूद संविदा नियुक्ति दी गई थी। उन्होंने अनुरोध किया कि इन अधिकारी-कर्मचारियों की संविदा अवधि समाप्त करके नए लोगों की पदस्थापना का निर्देश देना चाहिए।

dhaaranews
Author: dhaaranews

Facebook
Twitter
WhatsApp
Reddit
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हमसे जुड़े

Weather Forecast

DELHI WEATHER

Gold & Silver Price

पंचांग