![](https://dhaaranews.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20240219-WA0026.jpg)
रिसाली महापौर शशि सिन्हा ने महापौर परिषद की सदस्य महिला बाल विकास विभाग और आजीविका मिशन प्रभारी ईश्वरी साहू को हटा दिया है। उन्होंने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए रविवार देर शाम आदेश जारी किया। ईश्वरी साहू वार्ड 15 मौहारी मरोदा से पार्षद चुनाव जीती थी। महापौर शशि सिन्हा ने उन्हें शहर सरकार के महापौर परिषद में शामिल किया था।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों विपक्ष के पार्षदों ने महतारी वंदन योजना फॉर्म के एवज लेन देन की शिकायत को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपकर ईश्वरी साहू को हटाने की मांग की थी। आपको बता दें कि अभी तक रिसाली में 2 एमआईसी को हटाया जा चुका है। इससे पहले लक्ष्मी नगर के पार्षद विलास बोरकर को भी हटाया जा चुका है। उनके स्थान पर निर्दलीय से कांग्रेस में शामिल हुए निगम सिंह को शामिल किया गया था।
![dhaaranews](https://secure.gravatar.com/avatar/da9f13bea4973e8058d9cfe47932c32e?s=96&r=g&d=https://dhaaranews.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)