![](https://dhaaranews.com/wp-content/uploads/2023/11/Untitled-28-copy-10-768x435-1.jpg)
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थानांतर्गत साडा कॉलोनी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी है। मृतक युवक नरेंद्र पाल सिंह टाटा मोटर्स छूरी में कार्यरत था। हत्या का कारण फिलहाल निकल कर सामने नहीं आया है, वहीं आरोपी युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गयी है। साडा कॉलोनी निवासी सुमित दास ने नरेंद्र पाल सिंह उर्फ रोजी पर प्राण घातक हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, मृतक रोजी छुरी के टाटा मोटर्स में कार्यरत था। मृतक युवक बीती रात आरोपी युवक के घर किसी काम से गया हुआ था। यही किसी बात को लेकर मृतक का आरोपी से विवाद हुआ जिसके बाद आरोपी ने रोजी की हत्या कर दी। आरोपी सुमित दास मुंबई की एक कंपनी में ऑनलाईन काम करता है और साडा कॉलोनी स्थित ऋषभ कश्यप के घर पर किराए के मकान में रहता है।
बातचीत के दौरान मकान मालिक ऋषभ कश्यप ने बताया कि, घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात के पीछे की मुख्य वजह क्या है इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है जिसके बाद ही हत्या के इस मामले का खुलासा हो पाएगा।
![dhaaranews](https://secure.gravatar.com/avatar/da9f13bea4973e8058d9cfe47932c32e?s=96&r=g&d=https://dhaaranews.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)