Gulab @ Durg
![](https://dhaaranews.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231027-WA0189-1.jpg)
![](https://dhaaranews.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231027-WA0190-1.jpg)
- क्षेत्र में 5 साल में एक पुलिस आरक्षक की नौकरी नहीं, काहे के गृहमंत्री: ढालेश साहू
- महिला स्वयं सेविकाओं को 1000 नहीं दे पाए
- सड़क निर्माण के प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिला पाने का भी लगाया आरोप
जोगी के 10 कदम गरीबी खतम का नारा देते हुए छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी जनता जोगी कांग्रेस ने आज प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की है। दरअसल में इस लिस्ट में बड़े-बड़े नाम शामिल है जिसमें रायपुर, दुर्ग, बलौदा बाजार, रायगढ़ एवं अन्य के 27 लोगों की सूची जारी की है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से ढालेश साहू जनता कांग्रेस (जोगी) के प्रत्याशी बनाए गए हैं।
आपको बता दें कि ढालेश साहू किसान नेता है वे वर्तमान में भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष हैं, साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के तहसील में पदाधिकारी भी हैं।
अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने पाटन विधानसभा में हुए प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के कार्यक्रम में अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ जोगी कांग्रेस की सदस्यता लिए हैं।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से गृहमंत्री आते हैं। वे भी उसी समाज से आते हैं, जिसके चलते यहां मुकाबला संघर्ष भरा होगा। ढालेश साहू मात्र 27 साल के नौजवान युवा है। उनका मुकाबला 76 वर्षीय वरिष्ठ व अनुभवी नेता गृहमंत्री से होगा।
उन्होंने कांग्रेस सरकार और प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पर आरोप लगाया कि पूरे क्षेत्र में 5 साल में एक पुलिस आरक्षक की भर्ती नहीं हो पाई और गृह विभाग का मंत्री जी ने जिम्मा लिया था।नैतिकता के नाते उन्होंने इस्तीफा भी नहीं दिया और कृषि मंत्री का भार ले लिया।
21 साल का युवा दिन रात दौड़ दौड़ कर 26 साल का हो गया लेकिन इस कांग्रेस के राज में नौकरी नहीं मिल पाई। नौकरी लगाने के नाम पर ठगी जरूर हुई है।
युवाओं को ठगने का काम प्रदेश के गृहमंत्री ने भी किया है, महिला पुलिस स्वयंसेविकाओं को महीने का ₹ 1000 तक नहीं दे पाई, हमारी प्राथमिकताओं में युवा, किसान, महिला प्रमुख रूप से है। गृहमंत्री, पीडब्ल्यूडी मंत्री अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण के प्रभावितों को मुआवजा तक नहीं दिलवा पाए लेकिन वोट जरूर मांग रहे हैं जनता उन्हें इस बार पानी पिलाएगी।
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से ललित चंद्राकर भी मैदान में है। वही आम आदमी पार्टी से संजीत विश्वकर्मा, जोहार छत्तीसगढ़ से कामेश्वर साहू भी मैदान में है।
![](https://dhaaranews.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20231027-WA0176-1.jpg)
![dhaaranews](https://secure.gravatar.com/avatar/da9f13bea4973e8058d9cfe47932c32e?s=96&r=g&d=https://dhaaranews.com/wp-content/plugins/userswp/assets/images/no_profile.png)